

हरिद्वार : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के कर्मचारियों की हड़ताल आज भी जारी है। आज भी प्रदेशभर में एनएचएम कर्मियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एनएचएम कर्मियों की हड़ताल से दिक्कतें ओर बढ़ गई है। लोगों को इलाज नहीं मिल पा रहा है और उन्हें बेरंग लौटना पड़ रहा है।
दरअसल आपात सेवाओं में तैनात एनएचएम कर्मी भी हड़ताल में शामिल हो गए। आज हरिद्वार के मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रांगण में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारी दिन भर हड़ताल पर रहे। एक रैली के रूप में जिलाधिकारी कार्यालय तक तक प्रदर्शन किया।
डॉ विवेक खन्ना ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संगठन के आह्वान पर दो सूत्री मांगों के समर्थन में कर्मचारी हड़ताल पर हैं। हड़ताल के कारण अस्पताल में डीईआइसी में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को इलाज नहीं मिल पाया। टीबी के मरीज भी बिना जांच और दवा के निराश लौट गए। अन्य सेवाएं भी प्रभावित रही। जब तक शासन की ओर से उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। इसके चलते संगठन पदाधिकारियों ने आंदोलन को तेज करने का निर्णय लिया है। साथ ही कहा कि हरियाणा की तर्ज़ पर उत्तराखंड सरकार हमारी माँगों को स्वीकार करे।
कमल पांडेय स्वास्थ्यकर्मी ने कहा कि जिन कोरोना योध्याओं के कारण सरकार पीठ थपथपा रही है उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
https://youtu.be/6zCSjfOK9JQ