Haridwar News

हरिद्वार में बवाल!, हाथ में ईंट लेकर भिड़े पूर्व विधायक, मारपीट का VIDEO Viral

हरिद्वार के झबरेड़ी खुर्द गांव में शुक्रवार को आयोजित बहुद्देशीय शिविर के दौरान माहौल बिगड़ गया। यहां दर्जाधारी देशराज कर्णवाल और उनकी पत्नी वैजयंती माला की मौजूदगी में भीम आर्मी से जुड़े कुछ लोगों द्वारा डीजे बजाने को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते कहासुनी हाथापाई में बदल गई। इसका VIDEO Viral हो गया।

हरिद्वार में बवाल!, हाथ में ईंट लेकर भिड़े पूर्व विधायक

दरअसल ये पूरा मामला रुड़की के थाना झबरेड़ा क्षेत्र का है। इसी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके बाद मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। बता दें कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल भी हाथ में ईंट लेकर जवाब देते दिखाई दिए।

मारपीट का VIDEO Viral

मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने हालात को संभालते हुए दोनों पक्षों को शांत कराया।

घटना के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंच गए हैं। वैजयंती माला की ओर से तहरीर देने की तैयारी की जा रही है। जबकि दूसरे पक्ष के लोग भी थाने पहुंचे। एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें