Haridwar News

सड़क हादसा!, ट्रक और बाइक की जोरदार टक्कर, युवकों की दर्दनाक मौत Road accident

Haridwar Road accident: हरिद्वार से एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रहे है। यहां रुड़की में सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दो बाइक सवार युवक की ट्रक से भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पर सवार दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जहां शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Haridwar Road accident: भीषण सड़क हादसा!, ट्रक और बाइक की जोरदार टक्कर

मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार, 14 मई की देर शाम झबरेड़ा कस्बे से बाइक पर सवार होकर दो युवक अपने घर को जा रहे थे। दोनों युवक मजदूरी का काम करते थे। जैसे ही दोनों झबरेड़ा-इकबालपुर मार्ग पर साबतवाली गांव के गेट के पास पहुंचे तभी उनकी बाइक की सामने आ रहे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई।

दो युवकों की मौके पर ही मौत

टक्कर इतनी तेज थी कि इस बात का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते है कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया। तो वहीं ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। मृतकों की पहचन 22 साल के रोशन 21 साल के माधव के रूप में हुई है।

शव को लिया कबजे में

दोनों सैदाबाद गांव निवासी थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भेज दिया गया। इसके साथ ही मृतकों के परिवार वालों को घटना की सूचना दी गई।

ट्रक चालक फरार, तलाश जारी

इस हादसे में शामिल ट्रक को कब्जे में लिया जा चुका है। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस द्वारा उसकी तलाश की जा रही है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें