Haridwar NewsHighlight

हरिद्वार पुलिस के हाथ लगे दो शातिर चोर, खंडहर से चोरी की बाइक बरामद

लक्सर कोतवाली पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। जिनकी निशानदेही पर पुलिस की टीम ने लक्सर रेलवे स्टेशन के पीछे बने एक खंडहर से चोरी की 8 बाइक बरामद की है।

खंडहर से चोरी की 8 बाइक बरामद

मामले को लेकर रुड़की के एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि दोनों आरोपी मुराद और अमित पथरी थाना क्षेत्र के गाड़ोवाली और लक्सर के पीपली गांव के रहने वाले हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि जब भी उन्हें मौका मिलता, वे बाइक चुराकर सुनसान जगहों पर छिपा देते थे।

शातिर आरोपी हैं बाइक चोर

बाद में मौका पाकर आरोपी सस्ते दामों पर बाइक बेच देते थे। एसपी देहात ने बताया कि बरामद 8 बाइकों में से पांच की गुमशुदगी लक्सर थाने में दर्ज है। बाकी तीन की भी जांच जारी है। सुयाल ने बताया कि आरोपी मुराद पर चोरी और मारपीट के 13 मुकदमे दर्ज हैं, जबकि अमित पर सात मुकदमे दर्ज हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें