Haridwar NewsHighlight

पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दबोचे चार शराब तस्कर, मतदाताओं को रिझाने के लिए होना था इस्तेमाल

हरिद्वार पुलिस का शराब तस्करों के खिलाफ अभियान जारी है. पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से चार शराब तस्करों को दबोचा है. आरोपियों के पास से 38 पेटी शराब बरामद की गई है. बताया जा रहा है उक्त शराब आगामी निकाय चुनाव में मतदाताओं को रिझाने के लिए इस्तेमाल होनी थी.

पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दबोचे चार शराब तस्कर

नगर निकाय चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के नेतृत्व में नशा तस्करी के विरुद्ध अभियान जारी है. इसी क्रम में पुलिस विभिन्न स्थानों पर सख्त चेकिंग अभियान चलाए हुए है. इसी क्रम में पुलिस ने कनखल में स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज जगजीतपुर के पास एक कार को रोककर तलाशी ली.

मतदाताओं को रिझाने के लिए होना था शराब का इस्तेमाल

कार से 20 पेटी देशी शराब बरामद हुई है. लक्सर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों में छापेमारी कर 3 शराब तस्कर को कुल 10 पेटी देशी शराब, डिज़ायर कार से 4 पेटी अंग्रेज़ी, हरियाणा मार्का और रानीपुर से 1 तस्कर को स्कूटी से 4 पेटी देशी शराब के साथ हिरासत में लिया है. बताया जा रहा है ये शराब आगामी चुनाव में इस्तेमाल होने वाली थी.

आरोपियों का विवरण

आरोपियों की पहचान डोरी लाल पुत्र रामभरोसे निवासी हरिद्वार, मनोज कुमार पुत्र राधेश्याम निवासी हरिद्वार, संजय सिह पुत्र भरत सिह निवासी हरिद्वार, संजीव पुत्र सुरेन्द्र सिह निवासी हरिद्वार, राहुल पुत्र विनोद निवासी हरिद्वार के रूप में हुई है. सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें