Haridwar NewsBig News

किशोरी को अपहरण करने का मामला, आमने सामने आए दो समुदाय, जमकर हुआ पथराव

हरिद्वार के लक्सर कोतवाली क्षेत्र से हिंदू समुदाय की किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है. जैसे ही खबर गांव में फैली गुस्साए हिंदू संगठन के लोगों ने इसका विरोध किया. जिसके बाद समुदाय विशेष के लोगों ने पथराव शुरू कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची.

हरिद्वार में किशोरी को अपहरण

लक्सर कोतवाली क्षेत्र के बॉडीटीप गांव में एक हिंदू किशोरी का अपहरण करने का मामले सामने आया है. जिसमें दूसरे समुदाय के एक युवक का हाथ बताया जा रहा है. घटना के बाद गुस्साए हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद दूसरे समुदाय के लोगों ने पथराव कर दिया.

आमने सामने आए दो समुदाय, जमकर हुआ पथराव

पथराव में कई लोग घायल बताये जा रहे हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने किसी तरह स्थिति पर काबू पाया. पुलिस ने पथराव के बाद सड़क पर पड़े पत्थरों को इकठ्ठा कर क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी है. गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

सूत्रों में मुताबिक घटना के बाद पुलिस की टीम किशोरी का अपहरण करने वाले आरोपी को गिरफ्तारी के प्रयास में लगी हुई है. मामले को लेकर कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. गांव में तनाव की स्थिति को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें