Haridwar News

हरिद्वार में दर्दनाक हादसा!,बारात की तेज रफ्तार कार ने मासूम बच्चे को रौंदा, हुआ हंगामा Haridwar News

Haridwar News Roorkee Car Accident: हरिद्वार से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां रूड़की के भगवानपुर क्षेत्र में स्टंट कर रहे बारातियों की कार ने मासूम बच्चे को रौंद दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने कार में तोड़फोड़ की और बारातियों को बंधक बना लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जैसे-तैसे लोगों को समझाने की कोशिश की। लेकिन इससे भीड़ और भी ज्यादा आक्रोशित हो गई। बड़ी मश्क्कत से भीड़ को शांत कर बारातियों को छुड़वाया गया। बता दें कि मासूम बच्चे की हालत काफी गंभीर बनी हुई है।

हरिद्वार में बारात की तेज रफ्तार कार ने मासूम बच्चे को रौंदा Haridwar News Roorkee Car Accident

मिली जानकारी के मुताबिक लक्सर के एक गांव से भगवानपुर के टकाभरी गांव में बीते दिन गुरुवार को एक बारात आई थी। बताया जा रहा है कि बारात में कुछ युवक शराब के नशे में थे। वो बाग में स्टंट कर रहे थे।

इसी बीच 10 साल का विशु कार की चपेट में आ गया। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे की सूचना मिलने पर ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। लोगों ने कार में तोड़फोड़ कर जमकर हंगामा किया और बरातियों को बंधक बना लिया।

10 साल के बच्चे की हालत गंभीर

जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। जिसके बाद बंधक बारातियों को बड़ी मुश्किल से ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया गया। इन सब के बीच बच्चे की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। बच्चे को काफी चोटें आई हैं। शुरुआती उपचार के बाद बच्चे को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें