हरिद्वार : दिल्ली की तब्लीगी जमात कार्यक्रम मामले से पूरे देश में हड़कंप मच गया है। राज्य में शासन प्रशासन जमातियों को ढूंढने में लगा है जिन्हें ढूंढने और अस्पताल में भर्ती करना मुश्किल साबित हो रहा है। जमाती छुप छुपाकर भाग रहे हैं तो कहीं मेडिकल स्टाफों पर हमला किया जा रहा है तो कहीं पुलिस वालों पर।
वहीं हैरान कर देने वाली खबर हरिद्वार से हैं जहां दिल्ली निजामुद्दीन मरकज में शामिल हुआ असम निवासी जमाती हरिद्वार के मेला अस्पताल में भर्ती है जिसने फिर भागने की कोशिश की।
बता दें कि इससे पहले भी उसने एम्बुलेंस से भागने की कोशिश की थी और कई जगहों पर थूका था लेकिन पुलिस वालों ने उसे पकड़ लिया था। वहीं भागने से हड़कंप मच गया।मिली जानकारी के अनुसार जमाती हरिद्वार मेला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है।जिसने गुरुवार को आधी रात को अचानक गायब हो गया। स्टाफ ने उसे ढूंढा तो वह बाथरूम में छुपा मिला। जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।