Haridwar NewsHighlight

हरिद्वार में इंडियन AI समिट: लोकसभा अध्यक्ष और सीएम धामी ने दी नई सोच को दिशा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरिद्वार में स्थित देवसंस्कृति विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित इंडियन AI समिट में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी मौजूद रहे।

आधुनिक युग में AI की भूमिका महत्त्वपूर्ण: ओम बिरला

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि आधुनिक युग में AI की भूमिका महत्त्वपूर्ण है। आज अनेक क्षेत्र में AI का उपयोग हो रहा है। इसके माध्यम से पूरी दुनिया तक भारत के ज्ञान, संस्कृति को पहुचाने की दिशा में सार्थक पहल होनी चाहिए। लोकसभा अध्यक्ष ने आशा व्यक्त की कि देव संस्कृति विश्वविद्यालय तकनीकी नवाचार के माध्यम से भावी पीढ़ी को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करेगा।

AI सम्मेलन के आयोजन के लिए CM ने जाताया आभार

सीएम ने आध्यात्मिकता और विज्ञान के बीच समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से आयोजित AI सम्मेलन का आयोजन करने के लिए विश्वविद्यालय का आभार व्यक्त किया। सीएम ने कहा कि प्राचीन भारतीय संस्कृति में ज्ञान विज्ञान और अध्यात्म का एक अद्वितीय संगम देखने को मिलता है। हमारी सनातन संस्कृति केवल आस्था और विश्वास पर आधारित नहीं है, बल्कि एक गहरी वैज्ञानिक दृष्टिकोण चिंतन और शोध का परिणाम है।

दैनिक जीवन को आसान बना रहा AI

सीएम ने कहा कि आज विज्ञान और प्रौद्योगिकी के साथ-साथ AI भी व्यापक रूप से हमारे जीवन के हर पहलुओं को प्रभावित कर रहा है। ये तकनीक हमारे दैनिक जीवन को न केवल आसान बना रही है बल्कि उद्योग में, चिकित्सा, शिक्षा, कृषि और अनेक क्षेत्रों में नवाचार की प्रगति का भी प्रमुख कारण बन गई है। यदि हम इस शक्ति का सही दिशा में सही प्रकार से उपयोग करें तो हम अनेकों क्षेत्र में सुधार ला सकते हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें