हरिद्वार : लॉक डाउन के दौरान लक्सर में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर है। उन्हें उनके घर वापस भेजने की प्रशासन की तैयारी चल रही है।
आपको बता दें 22 मार्च के बाद से लगातार लॉक डाउन चल रहा रहा है। इस लॉक डाउन में जो जहां था उसको प्रशासन ने वहीं रोक दिया था। उसके रहने उनके रहने खाने-पीने का इंतजाम भी प्रशासन द्वारा करा दिया गया था। एक महीने से ऊपर का समय बीत जाने के बाद अब इन लोगों को इनके घर भेजने की कवायद शुरू हो गई है। जी हां लक्सर में भी ढाई सौ लोगों के आस-पास इसी तरह के लोग अलग अलग राहत शिविरों में रुके हुए हैं जो लगातार अपने घर जाने की मांग कर रहे थे। अब चूंकि केंद्र से भी इस तरह के लोग जो जगह-जगह फंसे हुए हैं। इनको राज्य सरकार इनके घरों तक भेजने की व्यवस्था करें। इस तरह के आदेश राज्य सरकारों को मिल चुके हैं।
वहीं इस सम्बंध में लक्सर के उपजिलाधिकारी पूरन सिंह राणा ने बताया के लक्सर में राहत शिविरों में रह रहे लोगों को सूचीबद्ध कर लिया गया है। उनके पते ठिकानों के संबंध में रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जा चुकी है। आदेश आने के बाद इन सबको इनके घरों तक पहुंचा दिया जाएगा।