Haridwar News

हरिद्वार में हंगामा!, पालतू कुत्ते को पवित्र गंगा में नहलाने पर मचा बवाल, आप भी देखिए VIDEO

Haridwar Ganga Ghat Dog Bath Video: धर्म नगरी हरिद्वार के सर्वानंद घाट से एक हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। यहां पालतू कुत्ते को पवित्र गंगा नदी में नहलाने को लेकर बवाल मच गया।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला अपने कुत्ते को गंगा नदी में नहलाती नजर आ रही है। वहां मौजूद लोगों ने इसका जमकर विरोध किया और महिला को फटकार भी लगाई। लोगों के बीच इसको लेकर नाराजगी है और तीर्थ पुरोहितों ने भी इसकी कड़ी निंदा की है।

हरिद्वार में हंगामा!, पालतू कुत्ते को गंगा में नहलाने पर मचा बवाल Haridwar Ganga Ghat Dog Bath Video

मिली जानकारी के अनुसार एक महिला अपने परिवार और कुत्ते के साथ गंगा घाट पर पहुंची थी। थोड़ी देर बार वो अपने कुत्ते को भी वहां नहलाना शुरू कर देती है। ये देखकर वहां मौजूद लोग इस पर आपत्ति जताते है। हालांकि महिला भी कुत्ते को नहलाने की जिद पर अड़ी रहती है। इसी को लेकर महिला और वहां मौजूद लोगों के बीच काफी देर तक बहस होती है।

लोगों ने जताई नाराजगी

बहस बढ़ती देख परिवार वालों ने महिला को समझाया, जिसके बाद वो अपने डॉग को लेकर वहां से चली गई। अब इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इसको लेकर श्रद्धालुओं में नाराजगी है। साथ ही तीर्थ पुरोहित ने भी इसकी कड़ी निंदा की है।

सोशल मीडिया पर वीडियो VIDEO

वायरल वीडियो हरिद्वार के सर्वानंद घाट का बताया जा रहा है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है कि ये मामला कब का है। सोशल मीडिया पर भी लोग इस मामले में अपने अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें