Big NewsHaridwar News
पिता की कार के नीचे दबने से मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Haridwar News: हरिद्वार से एक ऐसा दर्दनाक मामला सामने आ रहा है जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। यहां पर एक पिता की कार के पहिए के नीचे आकर एक चार साल के मासूम की मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
Haridwar News: पिता की कार के नीचे दबने से मासूम की मौत
दरअसल ये पूरा मामाल हरिद्वार के झबरेड़ा का है। यहां के निवासी रवि कुमार किराए पर कार चलाते है। शाम को वो अपने घर के आंगन में कार को बैक कर रहे थे। इसी दौरान चार साल का उनका बेटा दरवाजा खोलकर बाहर आ गया। बच्चा कार के पीछे आकर खड़ हो गया।
परिवार में मचा कोहराम
लेकिन इस बात का पता पिता को नहीं लग पाया। जैसे ही उन्होंने कार को पीछे किया तो बच्चा पहिए के नीचे आकर दब गया। चीख सुनते ही पिता ने कार आगे की और बच्चे को नीचे से निकाला। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। बच्चे की मौत हो गई थी।