Haridwar NewsBig News

बैरागी कैंप में टेंट हाउस के गोदाम में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए इधर-उधर भागे लोग

हरिद्वार से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। हरिद्वार के बैरागी कैंप में स्थित प्रकाश टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग की लपटे देख पूरे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई।

बैरागी कैंप में टेंट हाउस के गोदाम में लगी भीषण आग

घटना बुधवार दोपहर की है। बैरागी कैंप में स्थित प्रकाश टेंट हाउस के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटे देख पूरे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया और वहां मौजूद लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। धुएं के काले गुबार से आसमान ढक गया। कई किलोमीटर दूर तक इसका असर दिखा।

BAIRAGI CAMP
धुएं के काले गुबार से ढका आसमान

ये भी पढ़ें: रुड़की में चाय की दूकान पर फटा गैस सिलेंडर, दो ग्राहक बुरी तरह झुलसे

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। स्थानीय पुलिस के साथ ही प्रशासन ने मोर्चा संभाला हुआ है। टीमें राहत-बचाव कार्य में जुटी हुई है। आग की तीव्रता इतनी ज्यादा है कि कई घंटे बाद भी आग पर अभी तक काबू नहीं पाया गया। खबर लिखे जाने तक किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन की ओर से नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। आग लगने की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें