Haridwar NewsBig News

Haridwar Road Accident: हाईवे पर पलटी यात्रियों से भरी बस, 1 की मौत, 26 घायल

Haridwar Road Accident: हरिद्वार से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। नगर कोतवाली क्षेत्र के सप्तऋषि इलाके में यात्रियों से भारी बस पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि 26 घायल बताये जा रहे हैं।

हरिद्वार में पलटी यात्रियों से भरी बस (Haridwar Road Accident)

जानकारी के अनुसार बस शांतिकुंज के पास सड़क किनारे बैक की जा रही थी। इसी दौरान चालक का संतुलन बिगड़ गया और बस पलट गई। बस को पलटता देख सामने से आ रहे एक डंपर चालक ने टक्कर से बचाने का प्रयास किया, लेकिन डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक ढाबे में जा घुसा। इस दौरान वहां खड़ी एक बुलेरो भी डंपर की चपेट में आ गई, जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे में एक महिला की मौत

हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। जिसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। घायलों को आनन-फानन में तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया है। बताया जा रहा है हादसे के दौरान बस में 45 यात्री सवार थे, जिनमें से 26 घायल हो गए। घायलों में एक महिला यात्री की मौत की खबर है।

राजस्थान से हरिद्वार गंगा स्नान के लिए पहुंचे थे श्रद्धालु

हादसे को लेकर शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है, जल्द ही बस को हाईवे से हटाकर यातायात सुचारू किया जाएगा। बताया जा रहा है कि राजस्थान से डबल डेकर बस में सवार होकर यात्रियों का दल हरिद्वार पहुंचा था। गंगा स्नान के बाद यात्री वापस लौटने की तैयारी में थे। जैसे ही सप्तऋषि क्षेत्र में बस वापस जाने के लिए बैक होने लगी, अचानक चालक नियंत्रण खो बैठा और हाईवे पर ही बस पलट गई।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें