Haridwar

हरिद्वार : चलते-चलते रॉयल इन्फील्ड में लगी आग, 4 अन्य वाहन जलकर राख

khabar uk
FILE PHOTO

हरिद्वार :हरिद्वार में कावड़ मेले के दौरान पांच वाहनों में भीषण आग लग गई जिससे लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. आपको बता दें कि इस हादसे में 4 बाइक और एक स्कूटी जलकर राख हो गई. वहीं मौके पर मौजूद पुलिस ने बमुश्किल आग पर काबू पाया.

बाइक सवारों से मिली जानकारी के अनुसार अचानक चलते चलते उनकी बाइक रॉयल एन्फील्ड में आग लग गई. देखते ही देखते बाकी 4 वाहनों को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया. आग लगने से मौके पर मौजूद कावड़ियों में अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया. लेकिन गनीमत रही भारी भीड़ के बावजूद इस हादसे में कोई जान की हानि नहीं हुई.
वहीं कांवड़ियों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर रोष है. उनका आरोप है कि सूचना के बाद भी फायर ब्रिगेड समय से नहीं पहुंची. जिस कारण 5 वाहन जलकर राख हो गए और कई जिंदगियां दांव पर लगी हुई थी.

Back to top button