Trending

अब तो टंकी चेक करनी पड़ेगी…! Haridwar में पीने वाले टेंक में मिले 27 सांप, Video

Haridwar 27 Snake In Tank Video: सांप का नाम सुनते ही इंसान को डर लगने लगता है। ऐसे में आपकी पानी की टंकी में अगर सांप निकल आए तो? और भी एक, दो नहीं बल्कि पूरे 27, तो क्या माहौल होगा? इंटरनेट पर धड़ल्ले से ऐसा ही एक वीडियो हरिद्वार से वायरल हो रहा है। जिसने सोशल मीडिया पर एक नई बहस छेड़ दी।

हरिद्वार में टंकी में मिले सांप के 27 बच्चे

दरअसल हरिद्वार में परिवान ने जैसे ही टंकी में 27 सांपों के बच्चे को देखा तोउनकी रूंह काप गई। तुरंत ही वन विभाग को इसके बारे में बताया गया। फॉरेस्ट डिपॉर्टमेंट मौके पर पहुंचा। जहां से सांप को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

इंटरनेट पर भी इसकी वीडिया तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें लोग अपने-अपने रिएक्शन दे रहे हैं। सोशल मीडिया के मुताबिक सांप की इस प्रजाति का नाम ‘चेकर्ड कीलबैक’ है। चेकर्ड कीलबैक सांप जहरीले नहीं होते हैं। लेकिन इतनी भारी मात्रा में इनके टंकी में मिलने से इंफेक्शन हो सकता है।

अब तो टंकी चेक करनी पड़ेगी!

X पर इस वीडियो को सचिन कुमार (@KumarSachi22718) ने पोस्ट किया है। जिस पर ढेरों रिएक्शन आ रहे है। जिसमें उसने कैप्शन लिखा, “सोचिए की आप सुबह-सुबह पानी की टोटी खोले और पानी की जगह ‘मौत’ आपका इंतजार कर रही हो। उत्तराखंड के हरिद्वार में घर की पानी की टंकी से 1,2 नहीं, पूरे 27 सांप निकले हैं। जब परिवार ने टंकी को देखा, तो उनक होश उड़ गए।” एक यूजर ने कमेंट कर कहा, “अब तो टंकी चेक करनी पड़ेगी!”

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें