SportsHighlight

Hardik Pandya पर फिर चढ़ा प्यार का बुखार!, खूबसूरत मॉडल को कर रहे डेट, जानें कौन हैं Mahieka Sharma?

Hardik Pandya New Girlfriend Name: भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या पर एक बार फिर प्यार का बुखार चढ़ा है। उन्होंने अपने नए रिलेशनशिक की पुष्टि भी कर दी है। काफी वक्त से उनका नाम माहिका शर्मा (Hardik Pandya New Girlfriend Name) के साथ जोड़ा जा रहा था।

माहिका पेशे से एक मॉडल और एक्ट्रेस हैं। इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा कर उन्होंने अपने रिलेशनशिप पर मुहर लगा दी है। तस्वीर में दोनों हार्दिक और माहिका (Hardik Pandya and Mahieka Sharma) समुद्र किनारे नजर आ रहे हैं।

हार्दिक को फिर चढ़ा प्यार का बुखार Hardik Pandya New Girlfriend Name

इस तस्वीर में हार्दिक ने महिका शर्मा के गले में हाथ डाला हुआ है। जहां क्रिकेटर ने ब्लैक शर्ट और शॉर्ट्स पहने हैं। तो वहीं महिला ने सफेद सर्ट पहनी हुई है। तो वहीं दूसरी फोटो में हार्दिक और माहिका एक दूसरे के हाथ में हाथ डाले नजर आ रहे हैं।

खबरों की माने तो दोनों काफी टाइम से एक दूसरे को डेर कर रहे हैं। लेकिन ये पहली बार है जब हार्दिक ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया है।

https://twitter.com/gurjarparth66/status/1976677976243638720

बीते साल ही हुआ तलाक

दोनों के बीच डेटिंग की चर्चा ने तूल तब पकड़ा था जब इसी महीने दोनों मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए थे। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो भी काफी वायरल हुआ था। कुछ महीनों पहले हार्दिक का नाम जैस्मिन वालिया के साथ भी जोड़ा जा रहा था। बताते चलें कि बीते साल ही हार्दिक का वाइफ नताशा स्टेनकोविक से तलाक हुआ था। चार साल चली इस शादी से दोनों का एक बेटा अगस्त्य भी है।

कौन हैं हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा? Hardik Pandya New Girlfriend Mahieka Sharma

माहिका शर्मा मॉडल और एक्टर हैं। वो कई सारे म्यूजिक वीडियोज में दिख चुकी है। साथ ही उन्होंने कई ब्रांड्स के लिए शूट भी किया है। फैशन वर्ल्ड में वो एक जाना पहचाना नाम हैं। सोशल मीडिया पर वो एक्टिव है। जहां वो फिटनेस और फैशन से जुड़ा कंटेन्ट शेयर करती हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें