देहरादून : कांग्रेसियों में आपसी तकरार कम होने का नाम नहीं ले रही है। कांग्रेस में अपने के साथ ही घमासान जारी है। उत्तराखंड कांग्रेस में अंतरकलह किसी से छुपी नहीं है। अक्सर एक दूसरे से नाराजगी साफ तौर पर कार्यक्रमों में और मंच पर देखी गई है। अभी भी उत्तराखंड कांग्रेस में अंदरूनी घमासान नहीं थम रहा है। आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के द्वारा मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह की तारीफ करने पर हरीश रावत अब कई कांग्रेसी नेताओं के निशाने पर आ गए हैं।
वहीं इसके बाद कांग्रेस के पूर्व महासचिव ने हरीश रावत को नसीहत तक दे डाली वो भी सोशल मीडिया के जरिए। आपको बता दें कि कांग्रेस के पूर्व महासचिव ने कहा कि सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत अच्छे तो कांग्रेस 2022 में भाजपा को वॉकओवर दे दे। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र शाह ने हरीश रावत पर जुबानी हमला किया। कहा जिन कांग्रेस नेताओं को त्रिवेंद्र रावत अच्छे लग रहे हैं तो वह भाजपा ज्वॉइन कर लें।