Dehradunhighlight

हरदा ने जंगलों में लगी आग को लेकर लिखी पोस्ट, कहा-अग्नि देव अतिकुपित हो गये हैं

khabar ukदेहरादून : हमेशा से सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले पूर्व सीएम हरीश रावत ने इस बार जंगलों में लगी आग को लेकर पोस्ट लिखी औऱ शेयर किया. हरदा ने जंगलों में लगी आग पर काबू पाने के लिए उत्तराखंड कांग्रेस को वन विभाग का साथ देने की अपील की औऱ उत्तराखंड की वन संपदा को नष्ट होता देख दुख जताया. हरदा ने कहा कि हमारी अरबों की संपत्ति नष्ट हो रही है. कहा कि जंगल हमारी अनंत पूंजी है ये नष्ट न हो.

हरदा की पोस्ट

ऐसा लगता है इस बार अग्नि देव #उत्तराखंड के जंगलों पर अतिकुपित हो गये हैं। मैं आप सबका आह्वान करना चाहता हूं विशेष तौर पर Indian National Congress Uttarakhand से जुड़े हुये लोगों का आह्वान करना चाहता हूं कि जंगलों की आग बुझाने में वन विभाग के साथ सहयोग करें। हमारी अरबों की संपत्ति नष्ट हो रही है। याद रखें कि आध्यात्मिक स्थलों के साथ हमारे जंगल ही हमारी अनंत पूंजी है, ये पूंजी नष्ट ना हो।

Back to top button