EntertainmentHighlight

Haq OTT Release : ‘हक’ ओटीटी पर देगी दस्तक, कब और कहां हो रही रिलीज?

Haq OTT Release Date: यामी गौतम और इमरान हाशमी की हालिया रिलीज कोर्टरूम ड्रामा फिल्म ‘हक’ सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर दस्तक देने को तैयार है। 7 नवंबर 2025 को रिलीज हुई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास परफॉर्म नहीं कर पाई। ऐसे में जिन्होंने ये फिल्म बड़े पर्दे पर नहीं देखी वो घर बैठे इस फिल्म का मजा ले सकते है। चलिए जानते हैं कि फिल्म ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम की जाएगी?

Haq OTT Release Date :’हक’ ओटीटी पर कब और कहां हो रही रिलीज ?

खबरों की माने तो 2 जनवरी 2026 को कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म हक नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो सकती है। हालांकि इसको लेकर अभी फिलहाल मेकर्स ने कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है। लेकिन कहा जा रहा है कि तारीख तय हो चुकी है। जल्द ही ये फिल्म स्ट्रीम की जाएगी।

‘हक’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

रिलीज से पहले ‘हक’ का काफी बज बना हुआ था। दर्शकों और क्रिटिक्स द्वारा भी इस फिल्म को काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिले। लेकिन ये बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कमाई नहीं कर पाई। बॉलीवुड हंगामा के आंकड़ों के मुताबिक भारत में फिल्म का नेट लाइफटाइम कलेक्शन 19.62 करोड़ के आस-पास रहा। इसके साथ ही वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 28.44 करोड़ रहा है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें