HealthHighlight

Happy New Year 2025: न्यू ईयर की पार्टी के बाद बॉडी को ऐसे करें डिटॉक्स, शरीर से निकल जाएगी सारी गंदगी

नए साल (Happy New Year 2025) में लोग अपने करीबी दोस्तों और परिवार वालों के साथ मिलकर पार्टी करते हैं। हालांकि पार्टी के बाद हैंगओवर की वजह से अगला दिन सुस्ती से भरा गुजरता है। अगर आप भी न्यू ईयर की पार्टी के बाद सुस्त महसूस कर रहे हो तो ये आर्टिकल आपके लिए है। इसमें हम आपको शरीर को डिटॉक्स(Tips to Detox your Body) करने का तरीका बताने जा रहे है। जिसके बाद आप पूरे दिन एनर्जेटिक महसूस करेंगे।

हैंगओवर के फीवर को कैसे उतारे?

सबसे पहले अपने दिन की शुरूआत एक्सरसाइज से करें। सही डाइट, नींद एक्सरसाइज से आप अपने शरीर को अच्छे और सही तरीके से डिटॉक्स कर पाएंगे। यदी आपकी न्यू ईयर की पार्टी खाने-पीने से भरी थी और आप हैंगओवर ब्लूज से परेशान है। तो इसमें आपको आयरन और विटामिन से भरपूर चीजों को खाना चाहिए।

एलकोहल बॉडी को डिहायड्रेट कर देता है। ऐसे में खूब पानी पीए। आप चाहें तो नींबू पानी भी पी सकते हो। साथ ही पानी से भरपूर फलों को आप खा सकते है। तो वहीं हर्बल टी भी आप इसमें शामिल कर सकते है। इन सब में ना सिर्फ आयरन और विटामिन होता है। बल्कि कई सारे पोषक तत्व भी होते है।

सुबह-सुबह बॉडी डिटॉक्स के लिए करें 5 काम

गुनगुना पानी पिएं

बॉडी डिटॉक्स करने के लिए रोज सुबह उठकर गुनगुना पानी पिएं। इससे शरीर में जमी गंदगी और टॉक्सिंस निकल जाएंगे। एनर्जी देने के लिए भई आप सुबह एक-से दो गिलास पानी पी सकते है।

नींबू पानी पिएं

आप चाहें तो गुनगुना पानी पी सकते हो। या फिर उसका स्वाद बढ़ाने के लिए उसमें नींबू का रस मिलाकर भी पी सकते हो। इससे ना सिर्फ शरीर हाइड्रेट होगा बल्कि ये शरीर में मौजूद टॉक्सिंस को भी बाहर निकालने में मदद करता है।

फाइबर से भरपूर चीजें खाएं

फाइबर शरीर में जमें टॉक्सिंस को बाहर निकालने में मदद करता है। ऐसे में जरूरी है कि आप फाइबर से भरपूर चीजे खाए। साथ ही बीटरूट, पुदीना, ककड़ी और मूली जैसी सब्जियां भी फायदेमंद है। साथ ही संतरा या सीजनल फ्रूट्स भी आप खा सकते है। फाइबर मेटाबॉलिज्म बूस्ट करता है।

फास्टिंग करना भी है फायदेमंद

शरीर से गंदगी बाहर निकालने के लिए सबसे अच्छा ऑपशन होता है दो मील्स के बीच गैप। फास्टिंग काफी फायदेंमद होती है। अपने डायटिशियन की सलाह लेकर खाने के बीच कम से कम आठ से 12 घंटे का गैप जरूर लें। ये आप हफ्ते में एक बार कर सकते हो।

एक्सरसाइज करना ना भूलें

हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करने से बॉडी में ब्लड का फ्लो सही बना रहता है। इससे मेटाबॉलिज्म भी अच्छा रहता है। बॉडी डिटॉक्स के लिए ये काफी मददगार है। ऐसे में आप योगा, वॉक, रनिंग या फिर मेडिटेशन कर सकते है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें