TrendingHighlight

Happy Lohri 2025 Wishes: लोहड़ी के पावन अवसर पर इन शुभ संदेशों से दें अपनों को शुभकामनाएं

आज यानी 13 जनवरी 2025 को लोहड़ी का त्यौहार (Happy Lohri 2025) मनाया जा रहा है। आमतौर पर पंजाब, हरियाणा आदि जगहों पर इसकी विशेष रौनक दिखाई देती है। हालांकि भारत में हर जगह इसे धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन मां आदिशक्ति की पूजा की जाती है। तो वहीं शाम को एक साथ सभी आग जलाकर अग्नि देव की परिक्रमाक करते है।

परिक्रमा के दौरान ढोल-नगाड़े बजाकर भंगड़ा करते हैं। लोहड़ी को फसल कटाई का भी प्रतीक माना जाता है। ये दिन किसानों के लिए भी काफी खास है। इस दिन नई फसल को काटकर किसान अग्नि देव को पहला भोग चढ़ाते हैं। इस दिन खील, गुड़, मूंगफली, पॉपकार्न आदि प्रसाद बाटने का भी रिवाज है। ऐसे में आज के दिन अपने करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों को आप लोहड़ी के ये संदेश भेजकर शुभकामनाएं दे(Happy Lohri 2025 Wishes) सकते हैं।

इन शुभ संदेशो से दें अपनों को शुभकामनाएं (Happy Lohri 2025 Wishes In Hindi)

  1. त्योहार नहीं होता कोई भी अपना पराया,
    त्योहार वही जिसे सबने मिलकर मनाया।
    जैसे मिलता है गुड़ में तिल,
    वैसे ही आप भी एक दूसरे के साथ जाओ घुल-मिल।
    लोहड़ी की हार्दिक शुभकामनाएं
  2. पॉपकॉर्न के साथ, मूंगफली रेवड़ी की भरमार,
    दिल में खुशी और अपनों का ढेर सारा प्यार,
    मुबारक हो आप सभी को लोहड़ी का त्योहार।
    लोहड़ी की हार्दिक शुभकामनाएं
  3. सूर्य को उसका तेज मुबारक
    दोस्त को उसकी दोस्ती मुबारक
    हमारी तरफ से आपको
    लोहड़ी मुबारक।
    लोहड़ी की हार्दिक शुभकामनाएं
  4. मूंगफली, तिल और गुड़ भर दे आपके जीवन में मिठास
    लोहड़ी का प्रकाश भर दे आपके जीवन में खुशियां ही खुशियां
    लोहड़ी की हार्दिक शुभकामनाएं
  5. गुड़ सी मीठी खुशियां और ढेर सारा प्यार,
    मुबारक हो आपको लोहड़ी का त्योहार।
    लोहड़ी की हार्दिक शुभकामनाएं
  6. लोहड़ी की आग दुखों का कर दे विनाश
    और उसकी रोशनी भरे जीवन में खुशियों का प्रकाश
    लोहड़ी की हार्दिक शुभकामनाएं
  7. जैसे-जैसे लोहड़ी की आग तेज हो
    वैसे-वैसे हमारे दुखों का अंत हो
    लोहड़ी का प्रकाश आपकी जिंदगी को
    प्रकाशमय कर दे।
    लोहड़ी की हार्दिक शुभकामनाएं
  8. लोहड़ी की आग में दहन हो जाएं आपके सारे गम
    खुशियों से भरा रहे आपका जीवन हरदम।
    लोहड़ी की हार्दिक शुभकामनाएं
  9. दस्तक दी किसी ने
    कहा-सपने लाया हूं
    खुश रहो आप हमेशा,
    इतनी दुआ लाया हूं
    नाम है मेरा संदेश
    आपको हैप्पी लोहड़ी
    विश करने आया हूं।
    लोहड़ी की हार्दिक शुभकामनाएं

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें