उत्तरकाशी- नगरपालिका के ज्ञानशू वार्ड में सुबह से ही सनसनी फैली हुई है। आज सु्बह एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। जिसकी पहचान ज्ञानशू इलाके के रहने वाले चंद्रमोहन शाह के नाम से हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
दरअसल, घटना उत्तरकाशी के ज्ञानशू इलाके की है। जहां आज सुबह पेड़ पर एक शव लटका हुआ मिला। शव के मिलते ही आस-पास के गांव में हड़कंप मच गया। जिसके बाद घटना की जानकारी ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
पुलिस के मुताबिक मृतक अपनी बहन के घर आया हुआ था। जहां से मृतक अचानक रात में ही गायब हो गया। जिसके बाद परिवार वालों के बहुत ढूंढने के बाद युवक का शव आज सुबह घर के पीछे एक पेड़ पर रस्सी के सहारे लटका हुआ मिला। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है। पुलिस फिलहाल परिजनों से जानकारी जुटा जा रही है। घटना के बाद से ही परिजन शौक में डूबे हैं।