ऊधमसिंह नगर: पंतनगर की झा कालोनी से करीब 20 दिन पहले गायब हुई लड़की मिल गई है। लड़की ने जो बताया, वो बेहद चैंकाने वाला है। इससे हर किसी को सतर्क रहने की जरूरत है। लड़की टैक्सी ड्राइवर गेम खेलती थी और उसको गेम की ऐसी लत लगी कि वो गेम का चैलेंज पूरा करने के लिए घर से भाग निकली। उसने पुलिस को दिए अपने बयान में यह सबकुछ बताया है। लड़की गेम खेतले हुए देश के नौ शहरों में घूम आई।
एक जुलाई को पंतनगर झा कॉलोनी निवासी एक किशोरी रहस्यमय ढंग से लापता हो गई थी। 18 दिनों की तलाश के बाद पंतनगर पुलिस ने किशोरी को दिल्ली से बरामद कर लिया। किशोरी ने बताया कि उसने अपने मोबाइल में एक गेम एप डाऊनलोड किया था, जिसमें वह काफी दिनों से टैक्सी ड्राइवर-2 गेम खेल रही थी। गेम खेलते-खेलते वह उसे देश घूमने की इच्छा हुई और उसने घर छोड़ दिया।
लड़की घर से निकलने के बाद किच्छा से बरेली होते हुए लखनऊ, जयपुर, उदयपुर, जोधपुर, अहमदाबाद, पूना, दिल्ली जैसे शहरों में घूमती रही। इसके लिए वह घर से करीब 20 हजार रुपये भी लेकर गई थी। तब परिजनों ने अनहोनी की अशंका जताई थी। पुलिस को लोगों ने घेराव भी किया था, लेकिन अब जो बात सामने आई। उसने सबको चैंका दिया।
पंतनगर पुलिस ने बताया कि दिल्ली के कमलानगर में छात्रा रिक्शा पर अकेली जा रही थी। पुलिस ने उसे रोका लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह घर में बिना बताए आई है। दिल्ली पुलिस ने पंतनगर पुलिस से संपर्क किया और पूरे मामले की जानकारी दी। छात्रा ने बताया कि वह 18 दिनों में कहीं भी रुकी नहीं। लगातार एक से दूसरी गाड़ी में सफर करती रही। यह सफर अलग-अलग बसों में पूरा किया। वह बस में ही सफर करते-करते सोती थी। जहां बस रुकती वहां खाना खा लेती थी। तय शहर में पहुंचकर फिर अगले शहर के लिए बस से निकल पड़ती थी।