Big NewsHaridwar News

हरिद्वार में मिला महिला का अधजला शव, इलाके में मची अफरा-तफरी, शिनाख्त जारी

हरिद्वार में उस समय हड़कंप मच गई जब श्यामपुर क्षेत्र के अंतर्गत गजीवाली गांव हाईवे के पास झाड़ियों में एक महिला का अधजला शव मिला। घटना के बाद से इलाके में अफरा-तफरी मच गई है।

हरिद्वार में मिला महिला का अधजला शव

हरिद्वार पुलिस को शनिवार सुबह श्यामपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गजीवाली गांव हाईवे के पास झाड़ियां में एक युवती का जला हुआ शव मिला। मृतक युवती की उम्र लगभग 20 से 30 साल के बीच बताई जा रही है।

मृतका की शिनाख्त जारी

मृतका का शव मिलने के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस मृतका की शिनाख्त में जुट गई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें