Big NewsNainital

हल्द्वानी हिंसा : भगोड़ा घोषित हुआ बनभूलपुरा कांड का मास्टर माइंड, संपत्ति कुर्की की तैयारी

हल्द्वानी के बनभूलपुरा कांड का मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक अब भगोड़ा घोषित हो गया है। पुलिस ने अब्दुल मलिक सहित कई अन्य नामजद आरोपियों को भगोड़ा घोषित कर दिया है। यही नहीं अब पुलिस अब्दुल मलिक की संपत्ति को भी कुर्क करने की तैयारी कर रही है।

भगोड़ा घोषित हुआ बनभूलपुरा कांड का मास्टर माइंड

डीआइजी डॉ योगेंद्र सिंह रावत ने बताया की कोर्ट से सम्पत्ति कुर्क करने की कार्यवाही चल रही है। आपको बता दें कि अब्दुल मलिक पर सरकारी जमीन पर कब्जा कर उसमें मस्जिद और मदरसा बनाने का आरोप है। इसके साथ ही धार्मिक भावनाएं भड़काकर पुलिस और प्रशासनिक टीम पर हमला कराने और दंगे का बेहद संगीन आरोप है। घटना के बाद से ही मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक फरार है।

सातवें दिन भी जारी है बनभूलपुरा में कर्फ्यू

बता दें आठ फरवरी की शाम अतिक्रमण हटाने का विरोध करने के लिए इकट्ठा हुई भीड़ उपद्रव पर उतर आई थी। क्या बच्चे क्या और महिलाएं। सभी इस हिंसा में शामिल दिखे। उपद्रवी भीड़ ने बनभूलपुरा थाना घेर लिया था। आरोप है कि पेट्रोल बमों से थानों को आग लगा दी गई।

छह लोगों की हो चुकी है मौत

जब थाने के अंदर फंसे पुलिसकर्मियों की जान खतरे में आई और दर्जनों पुलिसकर्मी घायल हो गए तो प्रशासन की और से देखते ही उपद्रवियों को गोली चलाने के निर्देश दिए गए। बता दें हल्द्वानी हिंसा में अभी तक तक छह लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 300 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। उपद्रवियों ने 70 से ज्यादा वाहनों को आग के हवाले कर दिया था। बनभूलपुरा इलाके में आज सातवें दिन भी कर्फ्यू जारी है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button