Nainital NewsBig NewsHaldwani News

हल्द्वानी : निर्माण कार्य के दौरान भरभराकर गिरी निर्माणाधीन दीवार, मलबे में दबी मजदूर

हल्द्वानी के काठगोदाम डिपो में निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया. अचानक निर्माणाधीन दीवार भरभराकर नीचे आ गई. हादसे में एक महिला श्रमिक मलबे में दब गई.

निर्माण कार्य के दौरान भरभराकर गिरी निर्माणाधीन दीवार

हादसा रविवार का है. मिली जानकारी के अनुसार डिपो पर अचानक निर्माणाधीन दीवार भरभराकर आ गिरी. इस दौरान वहां काम कर रही महिला श्रमिक मलबे में दब गई. सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थानीय लोगों और वहां मौजूद अन्य मजदूरों के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद महिला को मलबे से बाहर निकाला.

महिला को कराया अस्पताल में भर्ती

घायल महिला को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया. महिला श्रमिक का नाम शांति है. जो गोजाजाली की रहने वाली है. बताया जा रहा है महिला का पति भी मजदूरी का काम करता है, जो आज किसी दूसरी साइट पर गया था. महिला के तीन बच्चे हैं. जिनका रो-रोकर बुरा हाल है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें