Highlight : हल्द्वानी : बुझ गया घर का इकलौता चिराग, 8 KM दूर मिला 5 साल के मासूम का शव - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

हल्द्वानी : बुझ गया घर का इकलौता चिराग, 8 KM दूर मिला 5 साल के मासूम का शव

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
Breaking uttarakhand news

Breaking uttarakhand news

हल्द्वानी :बड़ी  खबर हल्द्वानी से है जहां घर का चिराग बुझ गया। मां का लाडला खेल रहा था और मां निश्चिंत थी ये सोचकर कि उसका बेटा खेल रहा है लेकिन वो हंसी और आवाज अब मां कभी सुन और देख नहीं पाएगी। जी हां घटना गौलापार क्षेत्र के गोविंद ग्राम की है जहां घर के बाहर खेल रहा 5 साल का मासूम सिंचाई विभाग की नहर में गिर गया और 8 किलोमीटर दूर उसका शव मिला। बेटे का शव देख घर में कोहराम मच गया। मां बेसुध हो गई। इकलौटे बेटे के शव को देख मां के आंसू थम नहीं रहे हैं। पूरे गांव में शोक की लहर है। वहीं परिवार समेत गांव वालों ने सिंचाई विभाग के खिलाफ रोष जताया औऱ आरोप लगाया है ।

जानकारी के मुताबिक गोविंद ग्राम के 5 साल के बच्चे की नहर में डूबने से मौत हो गई। मृतक बच्चे के पिता ललित आर्या पेशे से मजदूर हैं। जिनका 5 साल का इकलौता बेटा सागर घर के आगे सुबह खेल रहा था। खेलते हुए वो नहर में गिर गया। काफी देऱ तक आसपास न दिखने पर घरवालों ने उसकी तलाश शुरु की। शक के आधार पर नहर का पानी बंद करवाया गया औऱ बच्चे की तलाश शुरु की गई तो बच्चे का शव 8 किलोमीटर दूर बाघजाला में बरामद हुआ। ये देश मां की चीख निकल गई। मां बेसुध है। जानकारी मिली है कि मृतक सागर तीन भाई बहनों में इकलौता बेटा था।

Share This Article