Big NewsNainital News

Haldwani Railway Land Encroachment: SC ने सुनाया बड़ा फैसला, यहां पढ़ें

Haldwani Railway Land Encroachment: हल्द्वानी के बनभूलपुरा में रेलवे अतिक्रमण मामले पर सुप्रीम कोर्ट आज अपना फैसला सुनाएगी। बता दें ये मामला बीते दो दशक से चलता आ रहा है। रेलवे का दावा है कि उनकी 29 एकड़ रेलवे भूमि पर अवैध कब्जा किया है। जिसमें करीब 4365 अतिक्रमणकारी शामिल हैं। आज सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के मद्देनजर पुलिस अलर्ट मोड़ पर है।

10 दिसंबर को होगी अगली सुनवाई

बनभूलपुरा में रेलवे अतिक्रमण मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने अगली तारीख दी है। अब मामले की सुनवाई 9 दिसंबर को होगी। बताया जा रहा है SIR की सुनवाई के कारण आज सुनवाई नही हो पाई।

121 लोगों पर की कार्रवाई

SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी ने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि कानून से खिलवाड़ करने वालों को कोई ढिलाई नहीं मिलेगी। बता दें पुलिस ने 121 लोगों पर निरोधात्मक एक्शन लेते हुए 21 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी ने साफ किया कि दंगा भड़काने का इरादा रखने वालों को सीधे सलाखों के पीछे भिजवाया जाएगा।

उपद्रवियों पर की जाएगा कार्रवाई

पुलिस ड्रोन से पूरे क्षेत्र पर नजर बनाये हुए है। एसएसपी का कहना है कि किसी भी तरह की उपद्रवी घटना या साजिश करने वालों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं बेलबाबा बॉर्डर बैरियर, आम्रपाली बैरियर (हल्द्वानी), हल्दूचौड़–रामनगर रूट, गडप्पू (कालाढूंगी), बारापत्थर, भीमताल, खैरना, सुभाष नगर बैरियर पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

एहतियात के तौर पर पुलिस ने 21 लोगों को हिरासत में लिया

नैनीताल पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले सोमवार देर शाम 21 लोगों को एहतियात के तौर पर हिरासत में लिया है। नैनीताल के एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने इस संबंध में जानकारी दी है। एसएसपी ने बताया कि सोशल मीडिया के साथ ही सभी तरह की गतिविधियों पर पुलिस की नजर है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें