Nainital News

हल्द्वानी में गड्ढों से मौत के बाद शासन सख्त, अधूरे काम पूरे होने तक नई खुदाई पर रोक

हल्द्वानी में बीते दिनों में शहर में सड़कों में खुदे हुए गड्ढों की वजह से दो लोगों की मौत हो गई। जिसके बाद से ही शहर में चल रहे UUSDA के विकास कार्यों पर सवाल खड़े होने लगे हैं। लिहाजा आज शासन से अपर कार्यक्रम निदेशक विनय मिश्रा हल्द्वानी पहुंचकर सभी परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।

अधूरे काम पूरे होने तक नई खुदाई पर रोक

हल्द्वानी में बीते दिनों शहर में सड़कों में खुदे हुए गड्ढों के चलते दो लोगों की मौत हो गई। जिसके बाद सरकार नींद से जागी। गुरुवार को शासन से अपर कार्यक्रम निदेशक विनय मिश्रा हल्द्वानी पहुंचे। जहां उन्होंने शहर में एडीबी सहायतित वाले सभी प्रोजेक्ट्स का स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि अब किसी भी नई जगह पर खुदाई नहीं होगी, पहले अधूरे काम को पूरा करना होगा और उसके बाद ही आगे खुदाई का काम होगा।

सुरक्षात्मक उपाय की व्यवस्था करने के दिए निर्देश

अपर कार्यक्रम निदेशक विनय मिश्रा ने विकास कार्यों में सुरक्षात्मक उपाय की पर्याप्त व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए हैं। आपको बता दें कि हल्द्वानी शहर में वर्तमान में 129 किलोमीटर आंतरिक सड़कें खोदी गई है। वहीं दूसरी तरफ निर्माणदाई संस्था का दावा है कि अब तक 182 किलोमीटर सड़क बना दी गई है और 85 किलोमीटर सड़कों पर कार्य आरंभ किया जा चुका है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें