Nainital NewsBig News

हल्द्वानी के मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने पेश की प्रदेश अध्यक्ष के लिए दावेदारी, दिल्ली में डाले हुए हैं डेरा

हल्द्वानी के मेयर पद की कुर्सी संभालने के बाद गजराज सिंह बिष्ट की नजर प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर है. गजराज ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के लिए अपनी दावेदारी पेश की है. जिसके बाद से वह दिल्ली में ही डेरा डाले हुए हैं.

हल्द्वानी के मेयर ने पेश की प्रदेश अध्यक्ष के लिए दावेदारी

बता दें बीते मंगलवार को गजराज सिंह बिष्ट ने दिल्ली में चुनाव अधिकारी खजान दास और राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष के सामने प्रदेश अध्यक्ष के लिए दावेदारी पेश की है. गजराज बिष्ट ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि अगर हाईकमान से उन्हें ये जिम्मेदारी सौंपी जाती है तो वो संगठन को और अधिक मजबूती दिलाएंगे.

गजराज सिंह बिष्ट ने डाला दिल्ली में डेरा

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गजराज सिंह बिष्ट पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में ही डेरा डाले हुए हैं. दिल्ली दौरे के दौरान हल्द्वानी मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने चुनाव अधिकारी खजान दास, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी से भी मुलाकत की.

बता दें हल्द्वानी के मेयर गजराज सिंह बिष्ट पूर्व मंडी समिति के अध्यक्ष भी रह चुके हैं. गजराज सिंह बिष्ट ने जनवरी में हुए निकाय चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी ललित जोशी को हराकर मेयर की कुर्सी पर अपना कब्ज़ा किया था. जिसके बाद उनकी नजर अब प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें