Nainital NewsHighlight

हल्द्वानी मेयर ने किया अटल पथ का शुभारंभ, धामी सरकार के फैसली को सराहा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनताल, हरिद्वार, देहरादून, और उधमसिंह नगर जिलों में स्थित विभिन्न स्थानों के नाम में परिवर्तन किया है. बता दें सरकार ने जनभावना, भारतीय संस्कृति और विरासत के अनुरूप इन स्थानों का नाम बदला था. हल्द्वानी शहर के दो सड़कों का नाम बदला गया था. जिसका मेयर गजराज बिष्ट ने आज शुभारंभ किया है.

मेयर ने किया अटल पथ का शुभारंभ

हल्द्वानी शहर के दो सड़कों का नाम आज से बदल गया है. हल्द्वानी की नवाबी रोड आज से अटल पथ के नाम में जानी जाएगी. वहीं दूसरी तरफ पनचक्की से आईटीआई तक सड़क का नाम गुरु गोवलकर मार्ग रखा गया है. मेयर गजराज बिष्ट ने गुरुवार को दोनों सड़कों का शुभारंभ किया. इस दौरान मेयर ने कहा कि गुलामी की याद दिलाने वाली सड़कों के नाम बदलने का प्रस्ताव नगर निगम के बोर्ड में आया था. जिसके बाद सरकार ने उसे स्वीकार कर जनता की मांग को पूरा किया है.

इन जगहों का भी बदला नाम

वहीं अब देहरादून का मियांवाला रामजीवाला के नाम से जाना जाएगा. जबकि मोहम्मदपुर जट का नाम बदलकर मोहनपुर जट, खानपुर कुर्सली का नाम बदलकर अंबेडकर नगर, इदरीशपुर का नाम बदलकर नंदपुर, खानपुर का नाम बदलकर श्री कृष्णपुर, अकबरपुर फाजलपुर का नाम बदलकर विजयनगर, आसफनगर का नाम बदलकर देवनारायण नगर और सलेमपुर राजपूताना का नाम बदलकर शूरसेन नगर किया गया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें