Nainital NewsHighlight

हल्द्वानी मेयर का आरोप: नक्शा पास करने के लिए मांगी जाती है रिश्वत, सांसद के सामने फूटा गुस्सा

नैनीताल जिला विकास प्राधिकरण एक बार फिर भ्रष्टाचार के आरोपों के घेरे में आ गया है. लेकिन इस बार आवाज विपक्ष से नहीं बल्कि सत्ताधारी दल के भीतर से उठी है. बता दें भाजपा के हल्द्वानी मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने खुद नैनीताल सांसद अजय भट्ट की मौजूदगी में प्राधिकरण पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

हल्द्वानी मेयर ने प्राधिकरण पर लगाए गंभीर आरोप

हल्द्वानी के सर्किट हाउस में आयोजित बैठक के दौरान मेयर गजराज बिष्ट ने प्राधिकरण के अधिकारियों पर छोटे-छोटे नक्शे पास करने के लिए दो-दो लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया. मेयर ने कहा कि आम आदमी, खासकर गरीब तबके के लोग जब अपने मकान के नक्शे पास करवाने जाते हैं तो अधिकारी जानबूझकर अड़चनें डालते हैं.

नक्शा पास करने के लिए मांगी जाती है रिश्वत : मेयर

मेयर का कहना था कि अगर कोई व्यक्ति बिना नक्शा पास करवाए मकान बना लेता है, तो प्राधिकरण के लोग मकान सील कर देते हैं, लेकिन रिश्वत देने वालों को बिना रोक-टोक राहत मिल जाती है. गजराज सिंह बिष्ट ने बताया कि हल्द्वानी की जनता प्राधिकरण की कार्यप्रणाली से बेहद परेशान है और आए दिन उनके पास लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंच रहे हैं.

सांसद भट्ट ने दिया उचित आश्वासन

मेयर ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों के मकान बिना सुनवाई के सील कर दिए गए, जिनकी आज तक कोई सुध नहीं ली गई. बैठक में मौजूद सांसद अजय भट्ट ने मेयर गजराज की बातों को गंभीरता से लेते हुए कहा कि मेयर द्वारा लगाए गए आरोप बेहद गंभीर हैं. हम जल्द ही प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक कर इसका समाधान निकालेंगे.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें