UttarakhandHighlight

लाइव आकर उत्तराखंड की यूट्यूबर ने किया सुसाइड!, जंगल में पाई गई बेहोश Jyoti Adhikari Suicide Attempt

Haldwani Vlogger Jyoti Adhikari Suicide Attempt: हल्द्वानी की फेमस यूट्यूबर ज्योति अधिकारी ने सुसाइड करने की कोशिश की है। जिसका वीडियो खुद ज्योति अधिकारी ने सोशल मीडिया पर डाला है। दरअसल सुसाइड से पहले वो फेसबुक पर लाइव आई। जहां उन्होंने रानीबाग के जंगल में आत्महत्या का प्रयास किया। जिसमें वो काफी भावुक नजर आ रही थीं।

haldwani-vlogger-jyoti-adhikari-suicide-attempt

लाइव आकर उत्तराखंड की यूट्यूबर ने किया सुसाइड!

वीडियो में उन्होंने कहा कि वो मानसिक तनाव से गुजर रही हैं। उन्होंने पुलिस और अन्य एक व्लॉगर पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। हालांकि समय रहते ही पुलिस ने उन्हें बचा लिया और अस्पताल में भर्ती करवाया। बताते चलें कि बिग बॉस फेम अनुराग डोभाल के बाद ये उत्तराखंड में दूसरी घटना है।

ये भी पढ़ें:- Video: बीच सड़क पर भिड़ीं उत्तराखंड की दो यूट्यूबर, गाली गलोज और फिर हाथापाई…

अनुराग डोभाल के बाद उत्तराखंड में दूसरी घटना

दरअसल हाल ही में उत्तराखंड के फेमस यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने भी लाइव आकर सुसाइड एटेंप्ट किया था। जिसके बाद अब एक और व्लॉगर यानी कि ज्योति अधिकारी ने भी सुसाइड करने की कोशिश की।

ये भी पढ़ें:-जेल से रिहा होते ही ज्योति अधिकारी के बदले तेवर!, वीडियो पोस्ट कर मांगी माफी- Jyoti Adhikari Sorry Video

लाइव आकर ज्योति अधिकारी ने जंगल में किया सुसाइड का प्रयास

आपको बता दें कि फेसबुक मे लाइव आकर वो रानीबाग के जंगलों में सुसाइड करने पहुंची। जैसे ही पुलिस को इसकी सुचना मिली वो तुरंत मौके पर पहुंची और ज्योति अधिकारी को बचा लिया। लाइव के दौरान उन्होंने पुलिस और व्लॉगर सुनीता भट्ट पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया।

रोते हुए पुलिस और एक व्लॉगर पर लगाए गंभीर आरोप

शनिवार की शाम को ही वो रानी बाग के शीतला माता मंदिर के जंगल पहुंची। रोते हुए ज्योति ने काफी आरोप लगाए। करीब 25 से 30 मिनट वो फेसबुक पर लाइव थी। इस दौरान पुलिस ने ज्योति को बचाकर एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया।

पुलिस ने समय रहते बचाया

ज्योति की माने तो उनकी महिला व्लॉगर ने उनके चरित्र पर काफी आरोप लगाए। इसके बाद भी पुलिस ने उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस की माने तो महिला को सकुशल बरामद कर अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। वो पूरी तरह से ठीक है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें