Nainital NewsBig NewsHaldwani News

नैनीताल दौरे में सीएम धामी: कार्यक्रम स्थल के पास जंगल में लगी आग, मची अफरा-तफरी

नैनीताल से बड़ी खबर आ रही है। मुख्यमंत्री धामी इस समय नैनीताल के दौरे पर हैं। उनके दौरे के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल के पास जंगल में आग लगने की खबर आई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया।

सीएम धामी के कार्यक्रम स्थल के पास जंगल में लगी आग

हल्द्वानी में जमरानी बांध परियोजना के ऊपर पहाड़ी क्षेत्र के जंगल में अचानक आग लग गई। यह घटना उस समय हुई, जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जमरानी बांध परियोजना के स्थलीय निरीक्षण के दौरान स्थानीय जनता को संबोधित कर रहे थे। जंगल में आग की लपटें दिखाई देने के बाद कार्यक्रम स्थल पर मौजूद प्रशासन और वन विभाग में हड़कंप मच गया।

आग बुझाने में जुटे दमकलकर्मी

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल आग बुझाने के लिए वन विभाग की टीम को मौके पर रवाना किया गया। अधिकारियों ने आग पर काबू पाने के लिए आवश्यक संसाधनों के साथ अभियान शुरू कर दिया है। वहीं इस दौरान सीएम धामी ने फॉरेस्ट फायर को लेकर कहा कि जंगलों में आग हमारे लिए बड़ी चुनौती है और इसको रोकने के लिए हम पूरी तरह अलर्ट पर है।

सीएम ने संबंधित विभागों को दिए अलर्ट रहने के निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पहाड़ के लिए वनाग्नि चुनौती जरूर है, जिसके लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए है कि वे 24 घंटे अलर्ट मोड में रहें और ऐसी घटनाओं पर तत्काल कार्रवाई करें।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें