हल्द्वानी : यूपी में आए दिन गैंगरेप के मामले सामने आ रहे हैं। पहले हाथरस फिर बलरामपुर और प्रयागराज सहित गोंडा में हुई मानवता को शर्मसार करने वाली घटना के विरोध में हल्द्वानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भीमराव अंबेडकर की मूर्ति के नीचे मौन व्रत रखा। साथ ही नैतिकता के आधार पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस्तीफे की मांग की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि यूपी में गुंडाराज चरम पर है महिलाएं और लड़कियां सुरक्षित नहीं है आए दिन यूपी में ब महिलाओं के साथ जघन्य अपराध व दुर्व्यवहार की घटनाएं होना आम हो गई हैं। लिहाजा हाथरस में हुई इस शर्मसार करने वाली घटना को देखते हुए यूपी की योगी सरकार को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए।
कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय सहित कई कांग्रेसी नेता मौजूद रहे सभी ने मौन व्रत कर यूपी की योगी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। बता दें कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में मौन सत्याग्रह प्रदेश भर में किया जा रहा है।