Nainitalhighlight

हल्द्वानी : आवारा जानवरों की धरपकड़ का अभियान तेज

हल्द्वानी में जिला प्रशासन के निर्देश के बाद नगर निगम हरकत में आ गया है। प्रशासन के निर्देश के बाद नगर निगम ने आवारा जानवरों को पकड़ने का अभियान शुरू कर दिया है।

आवारा जानवरों की धरपकड़ का अभियान तेज

नैनीताल की जिलाधिकारी वंदना सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले एक हफ्ते में अब तक 20 आवारा सांड को पकड़कर बाजपुर गौशाला भिजवा दिया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। जिला प्रसाशन की ओर से नगर निगम को पहले एक्सीडेंट करने वाले या चोट पहुंचाने वाले सांडों को पकड़ने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला प्रशासन ने दिए आवारा पशुओं को पकड़ने के निर्देश

जिलाधिकारी वंदना सिंह ने कहा की उसके बाद ही आवारा गौवंश को पकड़ कर गौशालाओं में भेजा जाएगा। गौशालाओं के लिए भी कई विकल्प खोजे जा रहे हैं। जल्द गौशाला भी बनकर तैयार हो जाएगी। बता दें हल्द्वानी में आवारा पशुओं के आतंक मचाया हुआ है। आए दिन शहर में आवारा पशुओं की समस्या बनी हुई है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button