highlightNainital

हल्द्वानी ब्रेकिंग : 22 साल की लड़की ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

22 year gigl SUISIDE in haldwani

हल्द्वानी :उत्तराखंड में अपराध बढ़ता  जा रहा है। रेप के मामले आए दिन सामने आ रहे हैं। हरिद्वार में बच्ची के साथ रेप और हत्या के मामले से सनसनी मची हुई है। वहीं उत्तराखंड में आत्महत्याओं का  सिलसिला भी जारी है। ताजा मामला हल्द्वानी का है जहां एक युवती ने फांसी लगातक आत्महत्या करली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

जानकारी मिली है कि युवती हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में जय देवपुर आरटीओ रोड इलाके में पार्लर में काम करती थी। जिसने फांसी लगा कर आत्महत्या करली। आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच में जुटी है। वहीं युवती के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। आसपास इलाके में सनसनी फैल गई है।। मिली जानकारी के अनुसार मनीषा गुसाईं पुत्री बालम सिंह गुसाईं ने शनिवार दोपहर अज्ञात कारणों के चलते साड़ी से फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवती एक पार्लर में काम करती थी।

Back to top button