हल्द्वानी : कुमाऊँ के एकमात्र महिला महाविद्यालय में एबीवीपी ने कब्जा जमाया है। एनएसयूआई की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी सिमरन वर्मा को 82 वोटों से हराकर ABVP की दीपिका जोशी ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर प्रियंका मेहरा और सचिव पद पर प्रियंका जोशी ने जीत दर्ज की है.संयुक्त सचिव पद पर मीनल डंगवाल और कोषाध्यक्ष पद पर मीनाक्षी आर्य ने भी बाजी मारी है। महिला महाविद्यालय में पिछले वर्ष भी एबीवीपी का ही कब्जा था।
वहीं महाविद्यालय प्रशासन द्वारा सभी विजय पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ भी दिलाई गई। इस दौरान अध्यक्ष पद पर विजय हुई दीपिका जोशी ने कहा कि वह महाविद्यालय के उत्थान और छात्राओं की समस्याओं को लेकर आगे बढ़ेंगी। इसके अलावा महाविद्यालय में लाइब्रेरी सहित पढ़ाई का वातावरण बनाने का भरसक प्रयास करेंगी।