TrendingHighlight

हाई-टेक चोरी!, ATM को बिना छुए चोर लूट कर ले गए 10 लाख रुपए

आपने कई बार ऐसी खबरें सुनी होगी कि एटीएम तोड़ कर की चोरी। तो वहीं कुछ चोर तो इतने एक्सपर्ट होते है कि पूरा का पूरा ATM ही चुरा कर ले जाते है। हालांकि इस बार चोरों ने एक हाई-टेक चोरी की है। गुरुग्राम (Gurugram) में एक एक्सिस बैंक के एटीएम को बिना नुकसान पहुंचाए ही चोरों ने 10 लाख रुपए से ज्यादा की नकदी चोरी (Theft Case) की है।

रविवार को इस बात की जानकारी पुलिस द्वारा दी गई। पुलिस की माने तो चोरों ने एटीएम बूथ की वीडियो रिकॉर्डिंग प्रणाली को निष्क्रिय किया। साथ ही ऐसा संदेह भी है कि ये चोरी मशीन के सिक्योरिटी सिस्टम को हैक कर की गई थी।

ATM को बिना छुए चोर लूट कर ले गए 10 लाख रुपए

खबरों की माने तो ये घटना 30 अप्रैल की है। जहां रात को रिको ऑटो इंडस्ट्रीज के साथ एक्सिस बैंक के एटीएम से चोरी हुई। शिकारतकर्ता गौरव कुमार बैसला हिताची पेमेंट सर्विसेज’ के कर्मचारी हैं। ये कंपनी कई बैंकों के एटीएम (ATM machine) का रखरखाव करने का काम करती है। उन्होंने इस बात की जानकारी दी कि चोर 10 लाख से ज्यादा रुपए लूट कर ले गए। साथ ही एटीएम बूथ से डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (DVR), बैटरी, हार्ड डिस्क, पीसी कोर और चेस्ट लॉक भी चोरों ने चुरा लिया।

तकनीकी विशेषज्ञों की मदद लेगी पुलिस

अधिकारियों की माने तो शिकायत के बाद शनिवार को सदर थाने में इस मामले को दर्ज करवाया गया।थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया, “हमने वारदात के तरीके और इसमें शामिल लोगों की पहचान करने के लिए तकनीकी विशेषज्ञों से मदद मांगी है। आस-पास के इलाकों से सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों की भी जांच की जा रही है।”

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें