Dehradun NewsHighlight

गुरू नानक जयंती आज, सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, गुरुद्वारा में टेका मत्था

गुरू नानक की जयंती और कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा गुरूसिंह सभा रेसकोर्स में मत्था टेका।

सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी गुरू नानक जयंती की शुभकामना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सिख धर्म के प्रथम गुरू गुरू नानक देव ने हमें सच्चाई, न्याय और मानवता की राह पर चलने की प्रेरणा दी है। गुरू नानक ने समाज की बुराईयों को दूर करने के लिए अपने उपदेशों और शिक्षा के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।

आज भी प्रासंगिक है गुरू नानक की शिक्षा: CM

सीएम ने कहा गुरूनानक के उपदेश हमें समाज में भाईचारा, सद्भाव और आपसी एकता को बढावा देने की भी प्रेरणा देते हैं। उनकी शिक्षा आज भी प्रासंगिक है और समाज का मार्गदर्शन कर रही है। मुख्यमंत्री ने इस पावन अवसर पर प्रदेशवासियों से गुरु नानक देव के संदेशों को आत्मसात कर मानव कल्याण और देश-प्रदेश की उन्नति में भागीदारी निभाने का संकल्प लेने का भी आह्वान किया।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें