Dehradun NewsHighlight

गुरु गोबिंद सिंह प्रकाश पर्व: राज्यपाल ने गुरुद्वारे में टेका मत्था, प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि के लिए की कामना

दशम गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने पटेल नगर, देहरादून स्थित गुरुद्वारा हरकिशन साहिब में मत्था टेककर अरदास की। इस दौरान उन्होंने देश और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

राज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि गुरु गोबिंद सिंह का प्रेरणादायी जीवन, उनका समर्पण और त्याग मानवता के लिए सदैव मार्गदर्शक रहा है। उन्होंने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह ने सत्य, न्याय, समानता और मानव सेवा के लिए जो आदर्श स्थापित किए, वे आज भी समाज को सही दिशा दिखाते हैं।

राज्यपाल ने कहा कि दशम गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश पर्व आस्था, धर्म और उच्च मानव मूल्यों का प्रतीक है। राज्यपाल ने कहा कि गुरु ग्रंथ साहिब का प्रथम शब्द ‘एक ओंकार’ सम्पूर्ण मानवता को एकता और समरसता का संदेश देता है। राज्यपाल ने कहा कि गुरुओं द्वारा दिया गया ‘सरबत दा भला’ और निस्वार्थ सेवा का संदेश आज के समय में और भी प्रासंगिक हो गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें