हल्द्वानी: खुद संघर्षों में पली गुलमोहर लेडी के नाम से मशहूर तनुजा जोशी अब तक हजारों पौधे रोपकर पर्यावर को संरक्षित करने का काम कर रही हैं। अपने काम के जरिए वो कई मिसालें पेश कर चुकी हैं। आज फिर से उन्होंने एक मिसाल पेश की है। तनुजा ने हल्दूचैड़ इंटर काॅलेज में 11वीं में पढ़ने वाली अंजली की पढ़ाई का पूरा खर्च गुलमोहर लेडी की संस्था सेल्फ रिलायंस इनिसेटिव (एसआरआई) उठाएगी।
एसआरआई संस्था ने हल्दूचैड़ स्कूल में कक्षा ग्यारह में विज्ञान वर्ग में पढ़ने वाली छात्रा अंजली की आगे की पढ़ाई-लिखाई जिम्मेदारी ली है। अंजली दिव्यांग हैं, लेकिन पढ़ने में होनहार है। अंजली के हौसले भी बुलंद हैं। यही बात गुलमोहर गर्ल को अच्छी लगी और उन्होंने तत्काल फैसला ले लिया कि इस छात्रा की पढ़ाई का पूरा खर्च उनकी संस्था उठाएगी।
अंजलि के भाई का ईलाज किडनी की बीमारी की वजह से एम्स में इलाज चल रहा है और आर्थिक स्थिति कमजोर है। गुलमोहर लेडी ने कहा कि उनकी संस्था एसआरआई मेधावी छात्रों के लिए भी काम करते आई है। संस्था ने पहले भी मेधावी गरीब बच्चों की मदद की है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास पर्यावरण संरक्षण के साथ ही समाज के पिछले वर्ग को मुख्यधारा में लाना है। जिसके लिए संस्था लगातार काम कर रही है।