Big NewsPauri Garhwal

श्रीनगर में गुलदार का आतंक, तीन महिलाओं पर किया जानलेवा हमला, इलाके में दहशत

पौड़ी जिले के श्रीनगर में इन दिनों गुलदार की दहशत बनी हुई है। कीर्तिनगर ब्लॉक के नैथाणा गांव में पशुओं के लिए घास लेने जा रही तीन महिलाओं पर गुलदार ने हमला कर दिया। गुलदार के हमले में तीनों महिलाएं घायल हो गई। तीनों महिलाओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तीन महिलाओं पर किया गुलदार ने जानलेवा हमला

घटना गुरुवार की है। जानकारी के अनुसार कीर्तिनगर ब्लॉक के नैथाणा गांव की तीन महिलाओं पर गुलदार ने हमला कर दिया। महिलाएं गांव के पास ही जंगल मे घास लेने के लिए गई हुई थी। इस दौरान गुलदार ने महिलाओं को नाखून व दांत मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। महिलाओं के शोर मचाने पर गुलदार वहां से भागा।

गांव में दहशत का माहौल

घटना की सूचना पाकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल महिलाओं को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों के मुताबिक महिलाओं के जख्म गहरे हैं। लेकिन तीनों महिलाएं फिलहाल खतरे से बाहर हैं। उनका इलाज किया जा रहा है। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button