Pauri Garhwal NewsBig News

गुलदार ने बनाया आंगन में खेल रहे 11 साल के बच्चे को निवाला, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

प्रदेशभर में गुलदार का आतंक दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला पौड़ी जिले का है। जहां ग्वाड़ गांव में गुलदार ने आंगन में खेल रहे 11 साल के बच्चे को अपना निवाला बना दिया। बच्चे की मौत के बाद से परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

गुलदार ने बनाया 11 साल के बच्चे को निवाला

संवाददाता से मिली जानकारी के अनुसार खिर्सू ब्लॉक के ग्वाड़ गांव में आंगन में खेल रहे अंकित (11) पुत्र राकेश सिंह पर गुलदार ने जानलेवा हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। आनन फानन में गांव वालों की मदद से बच्चे को बेस अस्पताल श्रीकोट ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

घटना के बाद से अंकित की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पूरे गांव में मातम पसर गया है। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से गुलदार को पकडने की मांग की है। विभाग बच्चे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहा है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें