रुद्रप्रयाग: जिले के जखोली विकासखंड के पपडासू गांव की एक महिला को गुलदार ने निवाला बना लिया। घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। 55 वर्षीय महिला घास लेने जंगल गई थी। जब वो वह देर शाम तक घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन देर रात तक भी उसका पता नहीं चल पाया। आज सुबह फिर से खोजबीन की गई तो महिला का अधखाया शव बरामद हुआ है। पिछले एक माह में गुलदार के हमले की ये तीसरी घटना है। छह और आठ नवंबर को गुलदार ने जखोली ब्लॉक के सतनी और बांसी गांव में भी दो लोगों को निवाला बनाया था।