Pauri Garhwal NewsBig News

टैंट फाड़कर गुलदार ने किया सात साल के मासूम पर हमला, हालत नाजुक, इलाके में दहशत

पौड़ी में गुलदार का आतंक बढ़ता जा रहा है। रविवार रात गुलदात ने टैंट के अंदर सा रहे सात साल के बच्चे पर जानलेवा हमला कर दिया। बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पौड़ी में गुलदार ने किया सात साल के बच्चे पर हमला

मिली जानकारी के अनुसार घटना सतपुली मल्ली में देर रात करीब 11:30 बजे की है। गुलदार ने टैंट फाड़कर अंदर सो रहे सूरज सिंह (7) पुत्र तिलक सिंह, मूल निवासी नेपाल पर देर रात हमला कर दिया। बच्चे की चीख-पुकार सुन मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। जिसके बाद गुलदार ने बच्चे को लहूलुहान छोड़ भाग गया।

क्षेत्र में दहशत का माहौल

आनन-फानन में घायल सूरज को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है गुलदार के हमले में बच्चे के हाथ पर गंभीर चोट आई है। क्षेत्र में गुलदार के हमले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वन विभाग ने बताया कि क्षेत्र में पिंजरे और ट्रैप कैमरे लगाए हुए हैं। साथ ही गुलदार को पकड़ने के लिए गश्त जारी है।

ये भी पढ़ें: रुद्रप्रयाग में दहशत : दरवाजा तोड़ घर में घुसा गुलदार, महिला पर किया हमला

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें