Trending

भीषण गर्मी से चोर भी परेशान!, चोरी करने के बाद AC खोलकर सो गया फिर…

गुजरात में भीषण गर्मी पड़ रही है। जिससे लोग ही नहीं चोरों को भी चोरी करने में परेशानी हो रही है। ऐसा ही एक मामला सामने आ रहा है। यहां पर गर्मी से परेशान चोर ने चोरी की और उसके बाद दुकान में AC चलाकर सो गया।

करीब छह घंटे की नींद उसने पूरी की। तब जाकर सुबह चोरी कर दुकान से बाहर निकला। ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। वीडियो के बाद दुकान मालिक ने शिकायत भी की है। तेज गर्मी से राहत पाने के लिए चोर का ये अनोखा मामला काफी वायरल हो रहा है।

भीषण गर्मी से चोर भी परेशान!

दरअसल ये पूरा मामला नवसारी के जुनाथाना इलाके का है। घटना रात करीब 10:26 बजे की है। यहां पर एक नकाबपोश आदमी ने पहले ताला तोड़ा। जिसके बाद वो ऐड एजेंसी के ऑफिस में घुस गया। ऑफिस से उसने 60,000 रुपये कैश और 10 ग्राम चांदी चुराई।

चोरी करने के बाद AC खोलकर सो गया फिर…

हालांकि चोरी करने के बाद चोर भागा नहीं बल्कि ऑफिस में AC चालू कर दिया। वो एक कुर्सी पर आसाम से बैठा हुआ दिखाई दिया। जिसके बाद छह घंटे आसाम से सोता रहा। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि चोर 10:26 बजे घुसा और सुबह 4:53 बजे तक ऑफिस में ही था।

चोर के तरीके से पुलिस भी हैरान

जिसके बाद सुरज निकलने से पहले वो भाग आराम से भाग निकला। चोर के इस चोरी करने के तरीके से पुलिस भी हैरान है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से चोर की तलाश कर रही है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें