National

इस राज्य में भूकंप के तेज झटके किए गए महसूस, इतनी थी तीव्रता, घर में आई दरारें

कोरोना का कहर के बीच दिल्ली एनसीआर में बार-बार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इसके अलावा देश के कई राज्य में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे वही आज रविवार को गुजरात में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. जिसके बाद लोगों में दहशत है. राजकोट से 122 किमी उत्तर-पश्चिम में भूकंप का केंद्र रहा.

रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.5 आंकी गई है. भूकंप आते ही लोगों में डर का माहौल बन गया और लोग अपने घरों से बाहर निकल गए. भूकंप का केंद्र कच्छ में भचाऊ के पास 10 किलोमीटर अंदर रहा है. रात 8.13 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए. फिलहाल किसी के जान के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है.

वहीं कच्छ में भूकंप के कारण कई लोगों के घरों मे दरारें आ गई।

Back to top button