NationalBig News

Gujrat में बड़ा फेरबदल!, CM को छोड़कर सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

Gujrat Cabinet all sitting ministers resign: गुजरात में बड़ा राजनितिक फेरबदल हुआ है। गुजरात में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। खबरों की माने तो सिर्फ मुख्यमंत्री को छोड़कर सभी ने अपने पद से इस्तीफा सौंप दिया है। अब नई कैबिनेट का गठन किया जाएगा। जिसकी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

गुजरात में CM को छोड़कर सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा Gujrat Cabinet all sitting ministers resign

आज रात को ही मुख्यमंत्री राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मुलाकात करेंगे। जिसमें वो नई सरकार के गठन का दावा पेश करेंगे। खबरों की माने तो शुक्रवार यानी 17 अक्टूबर को सुबह 11:30 बजे नए मंत्रियों के लिए शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। ये आयोजन गांधीनगर के महात्मा मंदिर में किया जाएगा। नवनियुक्त मंत्रियों को राज्यपाल आचार्य देवव्रत शपथ दिलाएंगे।

10 नए चेहरे मंत्रिमंडल विस्तार में होंगे शामिल

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेताओं की माने तो करीब 10 नए चेहरे मंत्रिमंडल विस्तार में शामिल किए जा सकते हैं। अभी मौजूदा मंत्रियों में से करीब आधों को बदला जा सकता है। वर्तमान में मुख्यमंत्री समेत 17 मंत्री है। जिसमें आठ कैबिनेट और आठ राज्य मंत्री हैं।

नड्डा भी पहुंच रहे गुजरात

उस समय गुजरात बीजेपी में ये फेरबदल किया जा रहा है जब हाल ही में जगदीश विश्वकर्मा को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी गुजरात पहुंच रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस फेरबदल पर अंतिम मुहर नड्डा ही लगाएंगे।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें